News

KaliDah Lila

कालिय दह पे खेलन आया रीमेरा छोटा सा कन्हैया |

ग्वाल बाल सब सखा संग में ….2,

गेंद का खेल रचाया री || मेरा छोटा ……..

काहे की पट गेंद बनाई ….2,

कैसा डंडा लाया रीमेरा छोटा सा कन्हैया

अररर  कैसा डंडा लाया री मेरा छोटा सा कन्हैया ||

कालिय दह पे ……….

रेशम की पट गेंद बनाई ….2,

चन्दन बल्ला लाया रीमेरा छोटा सा कन्हैया

अररर चन्दन डंडा लाया री मेरा छोटा सा कन्हैया ||

मारी  टोल गेंद गई दह में ….2,

गेंद के संग ही धाया रीछोटा सा कन्हैया

अररर  गेंद के संग ही धाया रीछोटा सा कन्हैया ||

नागिन तब एक उठकर बोली ….2,

क्यों तू दह में आया रीछोटा सा कन्हैया

अररर क्यों तू दह में आया रीछोटा सा कन्हैया ||

क्या तू बच्चे राह भूल गया ….2,

क्या किसी ने बहकाया रीछोटा सा कन्हैया

अररर क्या किसी ने बहकाया रीछोटा सा कन्हैया ||

.कैसे तू बेटा यहाँ आया ….2,

क्या किसी ने भिजवाया रीछोटा सो कन्हैया

अररर क्या किसी ने भिजवाया रीछोटा सा कन्हैया ||

ना नागिन मैं राह भूल गया….2,

ना किसी ने  बहकाया रीछोटा सा कन्हैया

अररर ना किसी ने  बहकाया री छोटा सा कन्हैया ||

नागिन नाग जगाय दे अपना ….2,

उसी की खातिर आया रीछोटा सा कन्हैया

अररर उसी की खातिर आया रीमेरा छोटा सा कन्हैया ||

नहीं जगावे तो रहने दे ….2,

ठोकर मार जगाया री मेरा छोटा सा कन्हैया

अररर ठोकर मार जगाया रीछोटा सो कन्हैया ||

हुआ युद्ध दोनों में भारी ….2,

अंत में नाग हराया री मेरा छोटा सा कन्हैया

अररर अंत में नाग हराया री मेरा छोटा सा कन्हैया ||

नाग नाथ रेती में डाला ….2,

फन-फन पे रास रचाया री छोटा सा कन्हैया

अरे फन-फन पे रास रास रचाया रीछोटा सा कन्हैया ||

रसनदीप को नाग भेज दिया ….2,

फन पै चिन्ह लगाया रीछोटा सा कन्हैया

अररर  फन पै चिन्ह लगाया रीछोटा सा कन्हैया ||

घासीराम ने कथा को कह के ….2,

बैठ चौपाल पे गाया रीछोटा सा कन्हैया

अररर  बेठ चौपाल पे गाया री मेरा छोटा सा कन्हैया ||

Share it on

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shree Ji Barsana Mandal Trust (SJBMT)