कालिय दह पे खेलन आया री, मेरा छोटा सा कन्हैया |
ग्वाल बाल सब सखा संग में ….2,
गेंद का खेल रचाया री || मेरा छोटा ……..
काहे की पट गेंद बनाई ….2,
कैसा डंडा लाया री, मेरा छोटा सा कन्हैया
अररर कैसा डंडा लाया री मेरा छोटा सा कन्हैया ||
कालिय दह पे ……….
रेशम की पट गेंद बनाई ….2,
चन्दन बल्ला लाया री, मेरा छोटा सा कन्हैया
अररर चन्दन डंडा लाया री मेरा छोटा सा कन्हैया ||
मारी टोल गेंद गई दह में ….2,
गेंद के संग ही धाया री, छोटा सा कन्हैया
अररर गेंद के संग ही धाया री, छोटा सा कन्हैया ||
नागिन तब एक उठकर बोली ….2,
क्यों तू दह में आया री, छोटा सा कन्हैया
अररर क्यों तू दह में आया री, छोटा सा कन्हैया ||
क्या तू बच्चे राह भूल गया ….2,
क्या किसी ने बहकाया री, छोटा सा कन्हैया
अररर क्या किसी ने बहकाया री, छोटा सा कन्हैया ||
.कैसे तू बेटा यहाँ आया ….2,
क्या किसी ने भिजवाया री, छोटा सो कन्हैया
अररर क्या किसी ने भिजवाया री, छोटा सा कन्हैया ||
ना नागिन मैं राह भूल गया….2,
ना किसी ने बहकाया री, छोटा सा कन्हैया
अररर ना किसी ने बहकाया री छोटा सा कन्हैया ||
नागिन नाग जगाय दे अपना ….2,
उसी की खातिर आया री, छोटा सा कन्हैया
अररर उसी की खातिर आया री, मेरा छोटा सा कन्हैया ||
नहीं जगावे तो रहने दे ….2,
ठोकर मार जगाया री मेरा छोटा सा कन्हैया
अररर ठोकर मार जगाया री, छोटा सो कन्हैया ||
हुआ युद्ध दोनों में भारी ….2,
अंत में नाग हराया री मेरा छोटा सा कन्हैया
अररर अंत में नाग हराया री मेरा छोटा सा कन्हैया ||
नाग नाथ रेती में डाला ….2,
फन-फन पे रास रचाया री छोटा सा कन्हैया
अरे फन-फन पे रास रास रचाया री, छोटा सा कन्हैया ||
रसनदीप को नाग भेज दिया ….2,
फन पै चिन्ह लगाया री, छोटा सा कन्हैया
अररर फन पै चिन्ह लगाया री, छोटा सा कन्हैया ||
घासीराम ने कथा को कह के ….2,
बैठ चौपाल पे गाया री, छोटा सा कन्हैया
अररर बेठ चौपाल पे गाया री मेरा छोटा सा कन्हैया ||